फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के बाद महिला को कुंडे से लटकाया, मौत

Wed, 08 Apr 2015 12:18 AM IST
दियोरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय विवाहिता की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार रात को गांव के ही दिलीप गुर्जर ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। मंगलवार को विवाहिता के घर वालों ने विरोध जताया तो इससे गुस्साए आरोपी ने दोबारा घर में घुसकर युवती के गले में रस्सी का फंदा डाल दिया और उसे कमरे के अंदर कुंडे से लटका कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी करीब एक माह सेे मायके में रह रही थी। सोमवार की रात करीब 10 बजे घर के अन्य सभी लोग पड़ोस स्थित पशुशाला में चारा बना रहे थे। घर में बेटी अकेले थी। इसी दौरान गांव का ही दिलीप गुर्जर दीवार कूदकर घर में घुस आया और बेटी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर पुत्री को जातिसूचक अपशब्द भी कहे। आरोप है कि आरोपी घर में रखे जेवर व 50 हजार रुपये चोरी कर भाग निकला। घर के लोग जब पशुशाला से घर में आए, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

इस पर घर वालों ने विरोध जताया। इससे गुस्साया आरोपी मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे उस समय फिर घर में घुस गया जब घर के अन्य लोग पशुशाला में थे। आरोपी ने युवती के गले में रस्सी का फं दा डाल कर कमरे के कुंडे से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो उसका शव लटकता देखा। इससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाल डीके तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी दिलीप गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर एसपी जेके शाही, एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घर वालों से घटना के बाबत पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें