फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की मौत, बेटा घायल

Wed, 23 Sep 2015 11:25 PM IST
जहानाबाद/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली हाइवे पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पास हाइवे पर बने गड्ढे में बाइक पलटने से शहर कोतवाली के मोहल्ला मोहत्सिम खां चरक के कुआं निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उनका पुत्र विक्की घायल हो गया। वह अपने बेटे के साथ जतीपुर प्राथमिक स्कूल में चार्ज देने जा रहीं थीं। हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहत्सिम चरक का कुआं निवासी बिंदू रस्तोगी ने बताया कि उनकी मां सुशीला देवी जतीपुर प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक थीं। उनका डेढ़ महीने पहले गौनेरीदान स्थित प्राथमिक स्कूल में स्थानांतरण हो गया था। जतीपुर में दूसरी प्रधानाध्यापक ने चार्ज नहीं लिया था। बुधवार सुशीला देवी अपने बेटे विक्की के साथ बाइक से चार्ज देने जतीपुर स्कूल जा रहीं थी। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पास बरेली हाइवे पर बने गड्ढे में अचानक बाइक गिर गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए।
आरोप है कि पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पीएचसी ललौरीखेड़ा ले गई। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल आने पर डॉक्टरों ने मां सुशीला देवी को मृत घोषित कर दिया। प्रधानाध्यापिका की मौत से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम शिक्षक और घरवाले जिला अस्पताल पहुंचे और रोते बिलखते परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से दो घायल
पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी 28 वर्षीय देवदत्त गांव निवासी सौरभ के साथ बरखेड़ा से पैदल घर जा रहा था। गांव के निकट एक भट्ठे के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में देवदत्त और बाइक चालक शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा के गांव भवनखेड़ा निवासी केशव घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें