फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Wed, 23 Sep 2015 11:25 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव उमरिया निवासी पंकज मिश्रा की 25 वर्षीय पत्नी आरती देवी की मंगलवार को संदिग्ध हालात में जलने के बाद मौत हो जाने के मामले में बंडा के गांव धर्मापुर निवासी अवधेश कुमार ने दहेज हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंकज की पत्नी आरती मंगलवार को घर में गंभीर रूप से जल गई थीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई थी। पिता अवधेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री आरती की शादी पंकज के साथ की थी और काफी दान दहेज भी दिया था। शादी के एक वर्ष बाद ही दामाद पंकज, दामाद के पिता विद्यासागर, मां कामिनी देवी, भाई संगम मिश्रा दहेज के लालच में पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। बाइक और लर की मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री को तरह तरह की यातनाएं दी जाने लगीं। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 22 सितंबर को पुत्री को जलाकर मार दिया गया। शाम को उन्हें किसी व्यक्ति ने मामले की जानकारी दी।
वह पुत्री की ससुराल पहुंचे और दामाद आदि पर पुत्री को मार डालने का आरोप लगाया तो दामाद और उनके परिवार के लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। उक्त ने अपने घर के दरवाजे आदि को हिला दिया और दीवारों पर पथराव के निशान बनाकर उल्टा फंसा देने की धमकी दी। अवधेश ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि आरती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें