फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 12 Jan 2016 07:29 PM IST
Barkheda
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर पशुशाला में सो रहे थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी 25 वर्षीय प्रदीप भारती का शव मंगलवार की सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला है। मृतक के पिता का आरोप है कि उनका मंझिला पुत्र शनिवार को एक दलित 17 वर्षीय लड़की को भगा ले गया था। उन्होंने युवती के घर वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही युवती को भगाने का भी मामला आनन-फानन में दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव भोपतपुर निवासी राममूर्तिलाल का बड़ा पुत्र प्रदीप भारती घर के बाहर पशुशाला के पास सो रहा था। मंगलवार की सुबह उसकी मां दूध दुहने गईं तो चारपाई पर पुत्र नहीं था। सुबह करीब आठ बजे गांव से एक किलोमीटर दूर एक बाग में आम के पेड़ से गांव के कुछ लोगों ने शव लटकने की जानकारी घर वालों को दी। इससे घर में कोहराम मच गया। घर वाले तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ बीसलपुर ब्रह्मपाल सिंह और कार्यवाहक एसओ ओमवीर सिंह राठी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिवार वाले कार्रवाई की मांग को लेकर शव पेड़ से उतारने का विरोध करने लगे। एएसपी के कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिवार वाले शांत हुए। मृतक के पिता का कहना है कि नौ जनवरी 16 की रात उसके मंझले पुत्र सुनील भारती के साथ एक दलित किशोरी भाग गई थी। परिवार के लोग पुत्र और किशोरी की तलाश कर रहे थे। सोमवार को पुलिस के साथ लड़की के पिता सहित पांच लोग उसके घर आए और महिलाओं के मिलने पर वापस लौट गए। उसी रात 11 बजे किशोरी के पिता सहित पांच लोगों ने दोबारा उसके घर धावा बोल दिया। उन्होंने लड़की के घर वालों पर हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने राममूर्ति की ओर से रामदुलारे, राजेश, सियाराम, शिब्बू व अशोक के खिलाफ धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

शव मिला तो लिखी लड़की भगाने की रिपोर्ट
बरखेड़ा। नौ जनवरी को बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी के पिता ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। जब आरोपी के बड़े भाई का शव लटके होने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मंगलवार की सुबह 08.20 पर आरोपी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन



रविवार को तहरीर पुलिस को दी गई थी, पुलिस जांच कर रही थी। प्रथम दृष्टया मामला डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ब्रहमपाल सिंह, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें