फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल अफसर बनकर चालक से 18 हजार रुपये ठगे

Tue, 07 Jul 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो ड्रम डीजल कम दामों में देने का लालच देकर एक व्यक्ति ने रेल अधिकारी बनकर अपने तीन साथियों की मदद से थाना व कसबा बरखेड़ा निवासी पुष्पेंद्र से 18 हजार रूपये ठग लिए। पुष्पेंद्र तीन अन्य आरोपियों को किसी तरह लेकर ठेका पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने जांच-पड़ताल भी नहीं की और करीब एक घंटे बाद आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना व कसबा बरखेड़ा निवासी पुष्पेंद कुमार ने बताया कि उसके पास ट्रैक्टर-ट्रॉली है। रविवार की शाम एक व्यक्ति ने उसे मोबाइल पर कॉल की और कहा कि पीलीभीत रेलवे स्टेशन के इंजीनियरिंग विभाग से रेल अधिकारी बोल रहा है। भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर 10 ड्रम डीजल जाना है? क्या भाड़े पर डीजल ले जा सकते हो।

इस पर उसने हामी भर दी। कॉल करने वाले के बताने के मुताबिक सोमवार को वह बरहा रेलवे क्रासिंग के निकट रेलवे के एक दफ्तर के पास पहुंचा। जहां कथित रेल अधिकारी अपने तीन साथियों के साथ मिला। कथित रेल अधिकारी ने कहा कि चाहों तो तुम 18 हजार रुपये में दो ड्रम डीजल ले सकते हो। लालच में आकर उसने 18 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन


कथित रेल अधिकारी ने उसे साथ वाले अन्य तीन युवकों के साथ गौहनिया चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप भेजा और कहा कि वहां एक मुल्ला नाम का युवक 10 ड्रम भरे लेकर खड़ा हैं। वह जब अन्य तीनों युवकों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो वहां न तो कोई ड्रम था और न युवक। इस पर तीनों युवक उसे तलाश करने का बहाना बनाने लगे।

युवकों ने कहा कि कथित रेल अधिकारी आवास विकास कॉलोनी में रहता है। शक होने पर वह उनके साथ ही आवास विकास कॉलोनी पहुंचा, लेकिन वहां उसका कोई पता नहीं चला।

इस पर तीनों युवकों को लेकर वह पास में स्थित ठेका पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को चौकी पर ही रोक लिया और तहरीर लेकर कार्रवाई की बात कहकर वापस भेज दिया। उसके जाते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को छोड़ दिया।
 शहर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वह पूरे मामले की जानकारी करेंगे। यदि चौकी इंचार्ज ने बिना किसी जांच पड़ताल के आरोपियों को छोड़ा तो गलत है। जांच कर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें