फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में डूबकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के ससुर की मौत

Mon, 11 Sep 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अमरिया (पीलीभीत)।
विज्ञापन
sharda - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से घंटों बाद निकाला जा सका शव  
विज्ञापन

सैलून जाने के लिए कर रहे थे पुल पार, चक्कर खा कर नहर में गिरे   
बाल कटवाने के लिए सैलून जाने की बात कहकर घर से निकले पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशर जहां के ससुर 65 वर्षीय अब्दुल कलाम शारदा नहर पार करते वक्त अचानक चक्कर आने के बाद नहर में गिर गए। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और परिवार वाले भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की। गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग का शव दोपहर को बरामद किया जा सका। मृत्यु की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।  
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी अब्दुल कलाम सोमवार की सुबह घर से बाल कटवाने के लिए सैलून जा रहे थे। रास्ते में शारदा नहर पुल को पार करते वक्त अचानक उनको चक्कर आ गया। वह पुल पर बनी एक साइड की पटरी पर चल रहे थे कि चक्कर आने के बाद नहर में गिर गए। राहगीरों ने शोर मचाया तो मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद गोताखोरों ने बुजुर्ग की तलाश शुरू की। ड्यूनी डैम से नहर का पानी बंद करा दिया गया। पानी कम होने पर गोताखोरों ने अब्दुल कलाम के शव को बरामद कर लिया। एसओ माधो सिंह विष्ट ने बताया कि परिवार वाले कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं। इस पर शव को बिना पोस्टमार्टम कराए पंचनामा भरवाकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें