फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार ने मकान मालिक को पीटा, छेड़छाड़ का आरोप

Mon, 11 Sep 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज की नामजद रिपोर्ट  
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला इनायतगंज का मामला  
किराएदार से मकान खाली कराने की बात पर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। किराएदार सगे भाइयों ने न सिर्फ मकान मालिक की पिटाई कर दी, बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसमें एक महिला को भी आरोपी बनाया गया है।  
विज्ञापन

मोहल्ला इनायतगंज निवासी रितु कटियार पुत्री पत्नी स्वर्गीय अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा अंडासेई गांव निवासी तीन सगे भाई गजेंद्र, संजय और चंदप्रकाश उसके मकान में किराए पर रहते हैं। उनको कई दिन पहले मकान खाली करने को कह दिया गया था। इसका मामला समाधान दिवस में भी आया, लेकिन कोई हल नहंीं निकला। आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपियों से मकान खाली करने की बात कही गई। इस पर तीनों भाई व चंद्र प्रकाश की पत्नी गीता देवी ने एकजुट होकर पीड़िता की पिटाई कर दी। खुद के मकान से पीड़िता को बाहर निकाल कर कब्जा करने की धमकी दी। इस दौरान छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच मकान खाली कराने की बात पर विवाद पहले से चल रहा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें