फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

Sat, 07 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। बाजार से घर जा रहे लोहरा गांव के वृद्ध को शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, वृद्ध की मौत पर परिवार के लोग रंजिशन कुचलकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामले में एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी सगीर अहमद (60) की मूरतगंज बाजार में संदूक की दुकान है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे वह दुकान बंद करके घर जाने के लिए टेंपो से इमामगंज पहुंचा। टेंपों से उतरने के बाद पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला।

सड़क पर खून से लथपथ वृद्ध को पड़े देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई। पुलिस ने घरवालों को हादसे की खबर देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे की खबर पर घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने रंजिश में कुचलकर वृद्ध की हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि घरवालों ने अभी इसकी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। मामले में एसओ ने बताया कि फिलहाल उन्हें अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो घटना की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एसओ का मामना है कि फौरी तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें