फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को चूना लगाने के लिए गढ़ी लूट की कहानी

Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत/गजरौला।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

पिता को चूना लगाने के लिए गढ़ी लूट की कहानी
रंजीत ने बैंक से निकाली रकम दोस्त को देकर कर दिया लूट का हल्ला
पुलिस ने 2.4 लाख रुपये बरामद कर रंजीत, उसके दोस्त को जेल भेजा 
पुलिस ने बैवहा फार्म निवासी रंजीत सिंह के साथ दिन दहाड़े हुई 2.5 की लाख की लूट की घटना का खुलासा कर रंजीत सिंह एवं उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने दोनों के पास से 2.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार रंजीत ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लूट की फर्जी कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बैवहा फार्म निवासी रंजीत सिंह ने दो अप्रैल को 2.5 लाख रुपये लूट लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि वह दिन में 11.30 बजे बैंक से 2.5 लाख रुपये निकाल कर ला रहा था तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर रुपये लूट लिए थे। रंजीत की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने चौथे दिन घटना का खुलासा करते हुए रंजीत और उसके दोस्त बैवहा फार्म निवासी जसपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सर्विलांस टीम प्रभारी सत्येंद्र सिंह की मदद से रंजीत की योजना का खुलासा हुआ है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में एएसपी विकास कुमार वैद्य और सीओ सिटी निर्मल सिंह विष्ट की मौजूदगी में पत्रकारों को बताया कि रंजीत के पिता त्रिलोचन सिंह इटली में रहते हैं। घर की खेती रंजीत देखता है। रंजीत ने पिछले दिनों 2.5 लाख का क्रॉप लोन लेकर पूरी रकम खर्च कर ली और फिर पिता से हकीकत छिपाने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर लूट की फर्जी योजना बना ली। योजना के मुताबिक, रंजीत ने घटना से दो-तीन दिन पहले अपने दोस्त जसपाल से लेकर बैंक में 2.5 लाख रुपये जमा किए। दो अप्रैल को रंजीत ने यह रकम निकालकर जसपाल को लौटा दी और लूट की फर्जी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 203 और 182 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों से 2.4 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें