फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिला महासचिव से पांच लाख की मांगी रंगदारी

Sun, 28 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव परेवावैश्य निवासी सपा जिला महासचिव तसलीम शान खां ने बताया कि 26 दिसंबर की दोपहर वह घर पर बैठे थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर पहली मिस्ड कॉल 12.39, दूसरी 12.41 और तीसरी 12.42 पर आई। उन्होंने यह सोच कर काल बैक की कोई उनसे बात करना चाहता है। कॉल रिसीव होने पर जब पूछा की कौन बोल रहा है? तो उसने अपना नाम बताते हुए गांव का ही निवासी बताया और बोला कि मैं जेल में हूं। मेरे घर पर पांच लाख रुपये पहुंचा देना। मेरे बच्चे परेशानी में हैं। अगर तूने तीन दिन में पैसे नहीं पहुंचाए तो तूझे मार देंगे। तुझ पर पहले भी तीन हमले मैने ही करवाए थे, जिसमें तू बच गया था, लेकिन अब नहीं बचेगा। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले गांव के ही बदमाश पर बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत समेत कई जिलों में करीब 46 मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश की धमकी के बाद वह और उनका परिवार दहशत में है। शनिवार को वह एसपी से मिले और कथित बदमाश के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस पर एसपी ने मामले की जांच सीओ जहॉनाबाद निर्मल कुमार विष्ट को सौंपी है।
विज्ञापन


जिस पर धमकी देने का आरोप है। वह बदमाश जेल में बंद है। इसलिए मामले की जांच सीओ से कराकर रविवार को रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद यदि मामला सही मिलता है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

सोनिया सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें