फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट, अंडे के पैसे न देने पर हुई तांगा चालक की हत्या

Mon, 27 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा 
विज्ञापन

 जहानाबाद क्षेत्र में तांगा चालक की हत्या दो भाइयों ने सिगरेट और अंडे के पैसे न देने पर की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर गांव कल्यानपुर के दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है।
मालूम हो कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी तांगा चालक 38 वर्षीय रामेश्वर का शव 25 जून को गांव से एक किलोमीटर पहले सड़क किनारे मिला था। उसका तांगा दो किलोमीटर दूर गड्ढे में फंसा मिला था। तांगा चालक की कनपटी पर गोली मार कर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने पत्रकारों के सामने घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि कल्यानपुर गांव निवासी कुंवरसेन और उसका भाई प्रदीप गांव में शराब के ठेके के पास ठेला लगाकर अंडा, पान मसाला और सिगरेट बेचता है। 24 जून की रात करीब आठ बजे तांगा चालक रामेश्वर ने ठेले से अंडे और सिगरेट ली और फिर शराब पी। दोनों भाइयों ने सिगरेट और अंडे के पैसे मांगे तो तांगा चालक से उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान कुंवरसेन ने आवेश में आकर रामेश्वर की कनपटी पर 31 5 बोर के तमंचे से गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों भाइयों ने लाश को उसके तांगे पर लाद दिया और घोड़े को हांक दिया। करीब एक किलोमीटर आगे जाकर शव किसी तरह तांगे से सड़क किनारे गिर गया जबकि घोड़ा तांगा लेकर आगे निकल गया और फिर गड्ढे में तांगा फंस जाने पर रुक गया। जहानाबाद एसओ भोला सिंह ने एसआई लक्ष्मीनारायण गुप्ता, सिपाही मोहम्मद उमर, नवनीत, हरीश शर्मा, जॉनसन कुमार की मदद से दोनों भाइयों को देवहा पुल के निकट तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना जुर्म कुुबूल लिया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक पीतमराम को लूट चुका है कुंवरसेन
तांगा चालक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कुंवरसेन शातिर अपराधी बताया गया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2003 में उसने वर्तमान विधायक पीतमराम के साथ भी लूटपाट की थी। उस पर जहानाबाद थाने में डकैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें