28 फरवरी 14 को युवजन ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद पर ब्राह्मणों को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए तमाम कार्यकर्ताओं के साथ नौगवां रेलवे क्रासिंग के निकट राज्यमंत्री का पुतला फूंका। पुतला छीनने का प्रयास करने पर सुनगढ़ी पुलिस से भी नोकझोंक हुई। पौन घंटे तक चले बवाल के बाद युवजन ब्राह्मण सभा ने पुतले को आग के हवाले कर दिया था। सुनगढ़ी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान की ओर से जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, दीपक पांडेय समेत कई लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन, जनप्रतिनिधि का पुतला फूंकने समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। सुनगढ़ी पुलिस ने जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, दीपक पांडेय और मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चालान करने के बाद तीनों को कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल लाई, जहां से मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की सूचना से कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। तमाम कार्यकर्ता थाना सुनगढ़ी पहुंचे और गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की।
गजरौैला पुलिस ने की थी विवेचना
राज्यमंत्री का पुतला फूंके जाने के मामले की विवेचना गजरौला थाना पुलिस को दी गई थी। एसओ अरविंद पांडेय ने विवेचना कर मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने बताया कि कोर्ट में हाजिर न होने पर तीनों के वारंट जारी किए थे। जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।