फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Tue, 13 Jun 2017 07:18 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में हुए मामूली विवाद के बाद मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। उसकी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किशोरी के आत्महत्या करने को लेकर मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी मजदूर की 15 वर्षीय बेटी का मंगलवार सुबह घरेलू कामकाज को लेकर अपने परिवारीजनों से विवाद हो गया। बेटी के लगातार जवाब देने पर मां ने उसको डांट डपट दिया। मां की डांट से आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या करने की ठान ली। परिवार वालों से बचते बचाते किशोरी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों को उसके जहर पीने की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल लाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। जिसके बाद उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें