फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल डिटेल मिलने के बाद युवक को छोड़ा

Sat, 23 May 2015 10:34 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान से दिन दहाड़े 1.20 लाख रुपये की लूट के मामले में हिरासत में लिए युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल की पुलिस ने जांच की। जांच में घटना के समय लोकेशन हजारा थाना क्षेत्र में मिलने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। होना पाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। किसान दंपति ने शिनाख्त के बाद आरोपी को छोड़ने का आरोप पुलिस पर लगाया है।
विज्ञापन


पूरनपुर-भगवंतापुर रोड पर 16 मई को गांव कांहा टांडा निवासी मदन सिंह और उसकी पत्नी चंद्रकली से बाइक सवार बदमाश 1.20 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने किसान की ओर से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बैंक शाखा की वीडियो फुटेज दंपति को दिखाकर उनके शक पर एक युवक की फोटो बनवाई। फोटो से चेहरों के मिलने पर पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ को हिरासत में लिया था।

हिरासत में लिए एक युवक की दंपति ने आरोपी बदमाश के रूप में शिनाख्त की, लेकिन इससे पुलिस पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हुई। पुलिस ने युवक की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल में घटना के दिन युवक की लोकेशन हजारा थाना क्षेत्र में पाई गई। जिस पर पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया है। उधर किसान मदन सिंह और उसकी पत्नी चंद्रकली का कहना है कि उसने पकड़े गए युवक की शिनाख्त की थी। इसके  बाद भी पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें