फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप डनलप में घुसी, तीन घायल

Tue, 05 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा टनकपुर हाइवे दोपहर करीब 12 बजे हुआ। गांव दियूनीकेशर पर निवासी भगवतसरन पुरानी पीलीभीत के पास स्थित खेत की जुताई कर डनलप लेकर घर जा रहा था। गांव मोमिनगंज निवासी गयाप्रसाद साइकिल से डनलप के आगे चल रहा था। घायलों ने बताया कि मोमिनगंज के पास सामने से आ रही जाइलो ने पहले साइकिल में टक्कर मार दी। बाद में डनलप में जा घुसी। हादसे में गयाप्रसाद, भगवतसरन व जाइलो चालक जगदीश घायल हो गया, जबकि दोनों भैंसों की मौके पर मौत हो गई। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद कार सवार दो युवक भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भगवतसरन व गयाप्रसाद की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने कार से एक तमंचा बरामद किया है। शहर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि घायल कार चालक का पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। अभी घायलों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कार को कब्जे में लिया गया है। पुलिस अवैध तमंचा मिलने के  मामले की जांच कर रही है। कार चालक नशे में और चोटिल है। हालत सामान्य होने पर पूछताछ करने के बाद चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क हादसे में सेवानिवृत हेडकांस्टेबल घायल
पीलीभीत। चीनी मिल रोड पर ट्रक की टक्कर से रिक्शे पर बैठकर घर जा रहे मोहल्ला सिविल लाइन साउथ निवासी सेवानिवृत हेड कांस्टेबल सीताराम घायल हो गए। उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी रोशनलाल का रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रक के पहियों की हवा निकाल दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें