फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता संग कुनबे को किया लहूलुहान

Tue, 05 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल पहले हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में गवाही देने की जिद पर अड़ी पीड़िता व उसके परिवार के लोगों को विरोधियों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता की बातों को इलाकाई पुलिस ने टरका दिया। परेशान महिला पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची।
विज्ञापन



अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती संग तीन साल पहले पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पीड़िता की मानें तो 30 मई को न्यायालय में गवाही होनी है। आरोपी गवाही देने से मना करते हुए समझौता करने का बराबर दबाव बना रहा था। पीड़िता गवाही देने की जिद पर अड़ी थी। इसी से नाराज आरोपी ने अपने साथियों के साथ सोमवार की रात उस पर हमला कर दिया। लाठी डंडों से मां, भाई की पिटाई करने के साथ ही पीड़िता का भी सिर फोड़ दिया।


जान बचाने के लिए उसके पिता ने अपने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। गांव के लोगों के बीच-बचाव पर उनकी जान बची। किसी तरह वे थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने उनकी शिकायत पर केवल एनसीआर दर्ज कर सभी को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोप है कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया। मंगलवार को शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता का जख्म किसी से देखा नहीं जा रहा था। सीओ सिटी ने अंतू पुलिस को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता की मां ने सीओ सिटी को बताया कि मेडिकल करने वाले डाक्टर ने उससे पांच सौ रुपये लेने के बाद ही परीक्षण किया। पुलिस भी जिला अस्पताल ले चलने के लिए रुपये मांग रही थी। उसके पास किराए तक के रुपये नहीं थे। किसी तरह वह पैदल ही आई है। उसकी बात सुनने के बाद एक व्यक्ति ने उसे किराया व दवा के पैसे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें