फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकफेल होने पर डिवाडर से भिड़ा कंटेनर

Sat, 25 Apr 2015 11:52 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर से बरेली जा रहे कंटेनर की असम चौराहा के पास अचानक ब्रेकफेल हो गई। इसी बीच सामने से आ रही ट्रॉली को बचाने के प्रयास में कंटेनर डिवाडर से टकरा गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी बाइक भी कंटेनर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर करीब एक बजे कंटेनर पूरनपुर की ओर से बरेली की तरफ जा रहा था। असम चौराहा के पास कंटेनर के अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक जब तक उसे रोकने का प्रयास करता। इसी बीच सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कंटेनर सड़क किनारे खड़ी 132 केवीए बिजली घर रूपपुर कमालू के जेई दीपक कुमार की बाइक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे से चौराहा पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को मंगवाकर कंटेनर को हटवाया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें