फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई पनवाड़ी मार्ग बनेगा फोर लेन

Sat, 25 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ममना गांव पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का धूमधाम से स्वागत किया गया। समारोह में वह 40 मिनट तक मेहमानों के बीच रहे। मुख्यमंत्री आधा दर्जन विकास योजनाओं की घोषणा कर सपा नेता पुष्पेंद्र यादव का कद ऊंचा कर गए।
विज्ञापन


शनिवार को सूबे के मुखिया अपने भाई सांसद धर्मेंद्र यादव की ससुराल ममना गांव में सपा नेता पुष्पेंद्र के छोटे भाई के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। हेलीपैड से गांव के बाहर बने स्वागत द्वार पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर शहनाई गूंज उठी और गोले दगने लगे। मुख्यमंत्री इतनी अगुवाई देखकर खासे गदगद हो गए।

प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें यहां 45 मिनट रहना था। लेकिन वह यहां पूरे एक घंटे रुके और काफी देर तक नाते रिश्तेदारों के बीच रहे। इस बीच सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के पिछड़ेपन से रूबरू कराते हुए जो कुछ मांगा, वह मिलता गया और बाकी रहा वह लखनऊ पहुंचने पर पूरा करने का वादा कर गए।
विज्ञापन


सपा नेता ने किसानों की सिंचाई समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए बेतवा नदी में दो लिफ्ट कैनाल बनवाए जाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने बिना सोचे ही मोहर लगा दी। इसके बाद भेड़ी गांव में बेतवा नदी के पुल पर बने दोनों ओर की सड़क राठ से कदौरा(जालौन) का निर्माण कराने तथा उरई से पनवाड़ी तक फोरलेन सड़क निर्माण को भी मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दे दी व इस क्षेत्र के विकास का पूरा आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने सपा नेता पुष्पेंद्र यादव की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए अपना पिटारा जिस अंदाज में खोला इससे सपा नेता का कद और बढ़ गया। समारोह में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह, पूर्व विधायक रामाधार सिंह, डा.अंब्रेश कुमारी, कांग्रेस विधायक गयादीन अनुरागी, विशाल सिंह, पूर्व राजामाता सैफाली सिंह, अल्पसंख्यक सपा नेता नईम खान, चंद्रपाल यादव झांसी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के कद्दावर नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें