फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसंडा की नवविवाहिता की शाहजहांपुर में मौत

Sun, 14 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से घर में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला हाथीखाना निवासी एफएसएस के पूर्व निदेशक ओमप्रकाश नागर ने बताया कि शनिवार दामाद हरिकांत नवविवाहित पुत्री अर्चना के साथ शाहजहांपुर के थाना गढ़िया रंगीन के गांव नगरिया निजामपुर बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


मदनापुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर सायं सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने हरिकांत की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अर्चना बाइक से गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई व उसकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता समेत तमाम लोग मौके पर रवाना हो गए। उधर मदनापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है।



सात दिन भी ससुराल में नहीं बिता पाई अर्चना
इसे विधि की विडंबना कहें या विधाता की मर्जी जो सात फेरे लेने के बाद अर्चना पति के साथ सात दिन भी ससुराल में नहीं बिता पाई और सड़क हादसे का शिकार हो गई। अर्चना के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि अर्चना की शादी दो दिसंबर को शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव चठिया निवासी हरिकांत के साथ हुई थी। हरिकांत दिल्ली की एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात है। वह शुक्रवार को अर्चना को विदा कराने बिलसंडा आया था। शनिवार को वह यहां से बाइक पर सवार होकर अर्चना की बड़ी बहन रीता के घर जा रहा था। शनिवार को मौसम खराब होने की वजह से अर्चना के पिता ने जाने से मना भी किया था, लेकिन दामाद की जिद के आगे वह मजबूर हो गए। हादसे में बेटी की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें