फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन पहले घायल हुई विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

क्रासर...
ससुरालियों की कहानी पर मायके वालों को संदेह, पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। नौ दिन पहले बाइक से गिरकर घायल हुई बसारा गांव निवासी 30 वर्षीय रजनी की इलाज के दौरान बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों की बताई कहानी पर सवाल उठाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। बीसलपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

सिसइया टिप्पू (एटा) निवासी रजनी पुत्री भीकम सिंह की शादी 2009 में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव निवासी पप्पू उर्फ राजेश पुत्र बच्चूलाल से हुई थी। उसके दो बच्चे चार साल का बेटा प्रिंस और चार साल का छोटू है। 29 जुलाई को रजनी संदिग्ध परिस्थितियों में चोटिल हो गई थी। ससुरालियों का कहना था कि विवाहिता को उसका देवर बाइक से बस स्टैंड पर छोड़ने जा रहा था। इस बीच वह चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। इसके बाद से उसका इलाज बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वाले शव लेकर घर आ गए। इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह एटा से विवाहिता के मायके वाले आए और मौत को लेकर बताई जा रही कहानी में संदेह जताया। उनका कहना था कि दो दिन पहले तक रजनी का स्वास्थ्य सही था, अचानक मौत की बात उनके गले नहीं उतर रही है। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। बीसलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि विवाहिता को आई चोटें बाइक से गिरकर लगी हैं या फिर उसको प्रताड़ित तो नहंी किया। इसकी स्थिति स्पष्ट करने के लिए अभी तहरीर देकर सिर्फ पोस्टमार्टम की मांग की गई है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें