महराजगंज/हर्रैया। थाना क्षेत्र के धनेवा भट्ट गांव में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव के राम प्रसाद शर्मा (65) खेत की सिंचाई कर रहे थे। तभी बिजली चली गई। इसके बाद वह पाइप इक्ट्ठा करने लगे। इसी बीच बिजली आ गई, लेकिन इसकी जानकारी राम प्रसाद को नहीं हुई। वह पाइप इक्ट्ठा करने में लगे रहे तभी पैर फिसलने से उनका हाथ नंगे तार से छू गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना घर वालों को दी।