खेत में शौच को गई विवाहिता से बलात्कार का प्रयास किया गया। शोर-शराबा पर आरोपी धमकाते हुए भाग गया। आरोप है कि घटना की शिकायत आरोपी के घर करने पर आरोपी ने अपने पिता और मां के सहयोग से विवाहिता के पति, सास, ससुर से धक्कामुक्की की। पीड़िता का सोने का मंगलसूत्र, कुंडल लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की ओर से आरोपी मुकेश, उसके पिता पूरन और मुकेश की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 21 सितंबर की है। क्षेत्र के एक गांव की महिला गांव के बाहर खेत में शौच को गई थी। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे गंाव कंजाखेड़ा निवासी सुरेश सिंह ने उसे पकड़कर बलात्कार की कोशिश की। महिला ने बताया कि शोर-शराबा पर आरोपी धमकाते हुए भाग गया। घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी अपने सास, ससुर को दी। सास, ससुर और पति के साथ आरोपी के घर पहुंचकर घटना की शिकायत की। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने अपने पिता पूरन सिंह और मां के सहयोग से धक्कामुक्की की। उससे छीना झपटी कर उसका सोने का मंगलसूत्र, कुंडल लूट लिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता की ओर से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।