फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, जिला अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। सीएचसी में प्रसव के दौरान मोहम्मद उस्मान की पत्नी हिना की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में प्रसूता को जिला महिला अस्पताल रैफर किया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने सीएचसी पूरनपुर के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सीएमओ से मिलकर इसकी शिकायत की गई। सीएमओ ने जांचकर कार्रवाई का अश्वासन दिया तो परिजन मान गए। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पूरनपुर के मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी निवासी मोहम्मद उस्मान पत्नी हिना को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार रात करीब दस बजे सीएचसी पूरनपुर ले गए और भर्ती करा दिया। शनिवार सुबह प्रसव के दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद हिना की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे रक्तश्राव होने पर सीएचसी स्टाफ ने जिला महिला अस्पताल रैफर कर दिया। एंबुलेंस में उसे जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चंद मिनट चले इलाज के बाद हिना की मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले आक्रोशित हो गए। सीएचसी पूरनपुर स्टाफ की लापरवाही को महिला की मौत के पीछे जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की और हंगामा करने लगे। सीएमओ कार्यालय पहुंचकर परिजनों ने इसकी शिकायत की। इस पर सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिस पर परिवार वाले मान गए। सीएमओ ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजनों इंकार कर दिया।
ये लगाए परिवार ने संगीन आरोप
पति मोहम्मद उस्मान ने सीएचसी स्टाफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्टाफ नर्स ने नार कटवाई व अन्य कामों के नाम पर उनसे 700 रुपये वसूले। पूरे स्टाफ के लिए उनसे ही चाय मंगवाई गई। जब वह पत्नी को देखने पहुंचे तो उसको रक्तश्राव हो रहा था। मौजूद डॉक्टर कोई देखरेख नहीं कर रहे थे। जब इसको लेकर कहा गया तो जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हिना बी को प्रसव के बाद अचानक रक्तश्राव होने लगा था। गंभीर हालत में उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कराया गया। इसके बाद परिजन काफी देर तक उसको नहीं ले गए। जिस वजह से जिला महिला अस्पताल पहुुंचने में देरी हुई। सीएचसी स्टाफ पर लगाए गए लापरवाही और अन्य आरोप गलत हैं। - डॉ. छत्रपाल, एमओआईसी सीएचसी पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें