फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद में दबंगों ने महिला प्रधान को घेरकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। इलेक्शन के बाद से चली आ रही रंजिश के चलते महिला ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला बोला गया। खेत से घर आते वक्त रास्ते में रोककर दूसरे पक्ष ने पहले गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर बांका और लाठी से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती घायल से मामले की जानकारी जुटाई। प्रधानपति ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन निवासी नोखेलाल पुत्र प्रेमनरायन ने बताया कि उसकी पत्नी लौंगश्री प्रधान है। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से उसका दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार सुबह लौंगश्री खेत से काम निपटाकर घर आ रही थी। इस बीच रास्ते में पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने उसको रोक लिया और बेवजह गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपी के परिवारीजन जमा हो गए और लाठी डंडे और बांका लेकर हमला बोल दिया। महिला प्रधान की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया जा सका। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्रधानपति से मिली नामजद तहरीर पर कार्रवाई कराई जा रही है। महिला को सीएचसी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें