फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति टीम ने कॉलेजों के आसपास की चेकिंग, काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। छेड़छाड़ की वारदातों पर रोकथाम करने और छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से एसपी कलानिधि नैथानी द्वारा गठित की गई शक्ति टीम ने बुधवार को चेकिंग कर चालान किए। महिला कॉलेजों के आसपास बेवजह घूमने वालों से पूछताछ कर फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसपी की बनाई टीमें सुबह सात बजे सड़कों पर कार्रवाई करने निकली। उपाधि कॉलेज रोड, बनकटरी रोड, मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में पुलिस की टीमें अलग-अलग कार्रवाई में जुटी रही। इस दौरान तीन सवारी बाइकर्स पर निगाह साधी गई। उनके पूछताछ कर महिला कॉलेज के आसपास चक्कर लगाने के पीछे कारण पूछा। जिसमें संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। संदिग्ध युवकों की तलाशी लेने के बाद नाम-पता दर्ज कर छोड़ा गया। एसपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान 17 के चालान किए गए हैं। इसके अलावा साढ़े छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 58 दुपहिया व चार पहिया वाहनों के चालान कर 24,200 रुपये जुर्माना वसूला गया है। देर शाम तक चेकिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें