पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते है। देर रात तक उनकी वापसी होती है। पिछले कुई दिनों से उसका देवर परेशान कर रहा है। तीन दिन पहले पति काम से बरेली गए थे। वह बच्चों को सुलाने के बाद घरेलू कामकाज कर रही थी। इस बीच देवर ने आकर उसको दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर ससुराल के अन्य लोग आ गए। जिस पर देवर धमकी देकर चला गया। इसकी शिकायत पति के आने पर ससुराल वालों से की गई। जिस पर आरोप है कि ससुराल वालों ने उसको ही गलत ठहराना शुरू कर दिया। उससे मारपीट करने लगे। उसको घर से निकालने की कोशिश की गई। पीड़िता ने पति संग पहुंचकर मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने सुनगढ़ी पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा होने पर दोनों पक्षों को समाधान दिवस में बुलाकर सुनवाई कराई जाएगी।