फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। घर में घुसकर गांव के एक युवक ने किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। शोर पर पहुंची किशोरी की मां ने आरोपी को पकड़ लिया। इस पर आरोपी धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को अजीम खां उनके घर में घुस आया। इसके बाद कमरे में जाकर उनकी 16 वर्षीय पुत्री को दबोच लिया। उसको डरा धमकाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर वह मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। इस पर वह धक्का मुक्की कर खुद को छुड़ा भाग धमकी देता हुआ भाग गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। इस पर माधोटांडा पुलिस ने देर शाम आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें