फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, पांच घायल

Fri, 09 Nov 2018 05:36 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभीत।
विज्ञापन
dead - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर ज्योराह कल्याणपुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

बरखेड़ा पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए, शव पोस्टमार्टम को भेजा

बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर ज्योराह कल्याणपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। जबकि दो मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अमखेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र जानकी प्रसाद खेती करते थे। शुक्रवार दोपहर को भैयादूज के मौके पर वह बाइक से ससुराल जहानाबाद के सैजना गांव जाने के लिए निकले। बाइक पर उनके साथ पत्नी हेमलता और दो साल की बेटी शाक्या थे। उधर, अमरिया क्षेत्र के मुडलिया गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार पत्नी सुधा और दो साल के बेटे के साथ ससुराल जा रहे थे। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर ज्योराह कल्याणपुर गांव के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सभी घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हादसे में किसान की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। भाई को भैयादूज पर तिलक करने जाने के लिए हंसी-खुशी घर से निकली हेमलता पति की मौत से बदहवाश दिखाई दी। खामोशी के बीच आंख से छलकते आंसू उसके गम को बयां करते रहे। थानाध्यक्ष बरखेड़ा राजकुमार भारद्वार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें