फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धावा बोल घर वालों से किया गाली गलौज, पथराव

Fri, 09 Nov 2018 05:36 PM IST
बीसलपुर
विज्ञापन
stone
विज्ञापन
- पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बौनी के एक घर पर गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने धावा बोलकर घर वालों से गाली गलौज, अभद्र व्यवहार और पथराव किया। पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बौनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने उनके घर पर धावा बोलकर गाली गलौज किया, घरवालों से अभद्र व्यवहार किया, जान से मारने की धमकी दी और पथराव भी किया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, तभी वे लोग चले गए। संजय कुमार ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। तहरीर में सात लोगों को आरोपी बनाया गया है, इनमें गांव के चार लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा जिला हरदोई के थाना मझला के गांव सिकंदरपुर मिश्र के तीन लोगों को अज्ञात बताया गया है। तहरीर के अनुसार हरदोई के लोग टाटा मैजिक से आए थे, जिनमें से दो के पास तमंचे भी थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहंी की है। कोतवाल माधौसिंह विष्ट ने बताया कि मामला शांति भंग करने का है, जिसके सिलसिले में प्रथम पक्ष के मोनू और द्वितीय पक्ष के पवन को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें