फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन

- भट्ठे पर मजदूरी करके पैदल लौट रहा था मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। भट्टे पर मजदूरी कर पैदल लौट रहे मजदूर को ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शायर निवासी वीरेंद्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र हरीश सिंह गांव के निकट नदी पार स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार को शाम करीब छह बजे काम निपटाकर वह पैदल ही गांव लौट रहा था। नदी के पुल पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे बीसलपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हरीश की मौत से पिता वीरेंद्र, मां शांतीदेवी व भाई युवराज का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें