फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत से फरार कैदी को पुलिस ने रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने गत ढाई माह पहले बागपत से उपचार कराने के बाद वापस पुलिस कस्टडी में अब्दुलपुर जिला जेल ले जाते समय फरार हुए कैदी को मेरठ जेल से रिमांड पर लाकर पूछताछ शुरू करने के साथ ही हथकड़ी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पच्चीस अगस्त को बागपत से अब्दुलपुर जेल में बंद कैदी रिजवान निवासी जानी जिला मेरठ पुलिस कस्टडी से उस समय फरार हो गया था। जब पुलिस उसे उपचार कराकर वापस अब्दुलपुर जेल में लेकर लौट रही थी। पच्चीस अगस्त को फरार कैदी रिजवान ने मेरठ न्यायालय में समर्पण कर दिया था। जिस पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पांच हजार के फरार आरोप रिजवान को थाना पुलिस मेरठ न्यायालय से रिमांड स्वीकृत कराने के बाद शाम को खेकड़ा थाने में ले आई। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया रिमांड पर लाने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरारी के दौरान हथकड़ी लेकर भागने के चलते हथकड़ी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें