फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी में शराब ठेके के सेल्समैन की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। अंगदपुर जौहड़ी गांव में देसी शराब के ठेके के पीछे बने कमरे में सो रहे सेल्समैन की गला रेतकर हत्या कर दी। दिन निकलने पर वारदात की जानकारी मिली। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। एएसपी और सीओ ने वारदात स्थल कर निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। मृतक के बेटे ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतक अंगदपुर जौहड़ी निवासी देवेंद्र (44) पुत्र बलजीत सिंह था। वह मेरठ रोड स्थित अपने घर में देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन भी था। ठेके के पीछे बने कमरे में ही वह सोता था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे आरिफपुर खेड़ी में रहते हैं। बुधवार की रात में देवेंद्र घर से खाना खाकर ठेके के पीछे कमरे में सोने के लिए गया था। बृहस्पतिवार को वह घर नहीं पहुंचा तो करीब सवा सात बजे उसकी बेटी गुड्डन चाय लेकर पहुंची। दरवाजा नहीं खुला तो वह पीछे के दरवाजे से कमरे तक पहुंची। वहां लहूलुहान हालत में देवेंद्र का शव पड़ा मिला । गुड्डन के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस को जानकारी दी । सूचना मिलते ही एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ दिलीप कुमार और बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय मौके पर पहुंचे। देवेंद्र की हत्या निर्मम तरीके से गला रेतकर की । पुलिस का कहना है कि घर के पिछले हिस्से से हत्यारे कमरे तक पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे अंकुश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार ने कहा उनकी किसी से रंजिश नहीं है।

सिर्फ हत्या था मकसद, गांव में घुसा कुत्ता
बिनौली (बागपत)। जिस जगह हत्या की गई, वहां मुख्य गेट बंद था। इससे स्पष्ट है कि घर के पीछे के दरवाजे से हत्यारा देवेंद्र तक पहुंचा। गहरी नींद में सो रहे देवेंद्र की गर्दन काटकर आसानी से भाग गया। पुलिस ने गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्कवॉयड बुलाया। पुलिस का डॉग गांव में तीन सौ मीटर अंदर तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद वह लौट आया। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात में आसपास का ही कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


परिवार से अलग ठेके पर सोता था देवेंद्र
बिनौली। देवेंद्र अपनी पत्नी रेणु और दो बच्चों से अलग शराब के ठेके पर रही रहता और उसके पीछे के कमरे में ही सोता था। हत्यारे गांव की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ है। लूट की आशंका इसलिए खारिज होती है, क्योंकि ठेके और कमरे से न कोई सामान गायब है और न ही छेड़ा गया है।

शराब के ठेके पर दूसरी हत्या
बिनौली। पिछले दिनों ही शराब के ठेके पर लुहारी गांव में सेल्समैन अंग्रेज पाल की हत्या की। इस केस का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। ठेके पर हत्या की यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें