फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से फरार बदमाश पीलीभीत में दबोचा गया

विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कई संगीन मामलों में शामिल है बरेली का इनामी बदमाश
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पूरनपुर के खमरिया तिराहा से गिरफ्तार
लूटपाट, अपहरण सहित कई संगीन मामलों में लिप्त बरेली के पांच हजार के इनामी अपराधी को स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किए गए। आरोपी से जिले में हुई लूटपाट की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर जेल भेज दिया है। एक साल से बरेली पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे इनामी की धरपकड़ का पता लगने पर आईजी ने भी जिला पुलिस की सराहना की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया को शातिर लुटेरों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। इस बीच सोमवार को मुखबिर से स्वाट टीम को बरेली से पांच हजार के फरार इनामी कायमगंज (फर्रूखाबाद) के मुहल्ला कलाखेल निवासी शातिर लुटेरा विक्की खान उर्फ फैज के बारे में सूचना मिली। इस पर स्वाट टीम ने दबिश दी और आरोपी को पूरनपुर के खमरिया तिराहा से धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक 315 बोर तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की, इसके बाद चालान कर जेल भेज दिया है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से मुहल्ला डालचंद में रह रहा था। एक साल से बरेली पुलिस उसकी तलाश में लगी थी, लेकिन सफल नहीं हो सकी। पकड़े गए बदमाश पर एटा में अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने, अलीगढ़, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर, बरेली समेत कई जिलों में लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। अपने साथियों के साथ रेकी करने के बाद वह खासकर व्यापारियों से लूटपाट और अपहरण कर फिरौती की घटनाएं अंजाम देता है। उसकी धरपकड़ अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिहाज से बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें