तमकुहीराज (कुशीनगर) । तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर मंझरिया गांव के पास हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी 22 वर्षीय विनोद गुप्ता सोमवार की शाम तमकुहीराज की ओर से बाइक से घर वापस जा रहे थे। फोरलेन पर मंझरिया गांव के देवला पोखरा स्थान के पास खड़े ट्रक से बाइक समेत भिड़ गया। मौके पर ही विनोद की मौत हो गई। हादसा देख बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। सूचना पाकर तमकुहीराज चौकी प्रभारी उमेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।