फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
मोहल्ला खकरा स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित होकर बिटिया की आत्मा की शांति की प्रार्थना के - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा में दरिंदों के हाथों मारी गई बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सोमवार शाम को कैंडल जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इंसाफ दिलाने को सड़कों पर कैंडल लेकर पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने घटना को गंभीर बताते हुए बरखेड़ा थानाध्यक्ष एवं संबंधित स्टाफ के निलंबन, बिटिया के परिवार से किसी एक को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग करते हुए कहा कि सपा बिटिया के परिवार के संग खड़ी है। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने सीबीआई से कराने की मांग की गई। जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने परिवार को इंसाफ दिलाने के आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन की बात कही। इसके नकटादाना चौराहे से गैस चैराहा तक कैं डल मार्च निकाला गया। प्रदेश सचिव सतनाम सिंह, बालकराम सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल, महिला सभा जिलाध्यक्ष कमलेश परिहार आदि शामिल रहे।
शहर के सभी वर्ग के लोगों ने मोहल्ला खकरा स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित होकर बिटिया की आत्मा की शांति की प्रार्थना के लिए कैंडल जला कर मौन रखा और पीड़िता को पीलीभीत की निर्भया बताया। हर्षित अग्निहोत्री, स्वतंत्र देवल, राहुल शर्मा, सौरभ माथुर रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने बरखेड़ा थाना क्षेत्र में छात्रा से दरिंदगी और सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में सोमवार शाम को नगर में कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रा के साथ घटना करने के आरोपियों को फांसी दो, छात्रा को न्याय दो के नारे लगाते चल रहे थे। कैंडिल मार्च में सपा नेता आकिल खां अजीजी, शकील सिद्दीकी आदि थे।
बीसलपुर। सपा और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। बारह पत्थर चौराहे से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गया। कार्यकर्ता हाथों में जलती हुई मोमबत्ती थामे हुए थे। कार्यकर्ता मारी गई छात्रा को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। शिव मंदिर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण किया और दिवंगत छात्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिव्या गंगवार, हरपाल लोधी, संजीव शंखधर, चौधरी प्रदीप पटेल, शिवम वर्मा, उमेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें