फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई। बरखेड़ा बीसलपुर मुख्य मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार नंदकिशोर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। बरखेड़ा नवाबगंज मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। सीएचसी पहुंचने से पहले ही पत्नी सतानो (60) की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सिसैइया निवासी अशोक कुमार राठौर ने बताया कि उसके छोटे भाई नंदकिशोर मजदूरी करते थे। थाना कोतवाली बीसलपुर के गांव साबेपुर मे छोटे भाई नंदकिशोर की ससुराल में उनकी साली मधु की बुधवार को गोद भराई का कार्यक्रम होने के कारण सोमवार को वह अपनी पत्नी पूनम को मायके छोड़कर वापस अपने घर आ गए थे। मंगलवार की शाम को करीब 8 बजे उनका छोटा भाई नंदकिशोर दोबारा अपनी ससुराल जाने के लिए घर से मोटरसाइकिल से निकला। जैसे ही उसकी मोटरसाइकिल बरखेड़ा बीसलपुर मार्ग पर गांव पतरासा कुवरपुर के पास पहुंची उसी दौरान बीसलपुर की ओर से तेज गति से गन्ने से लदी आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार की ओर से ट्रैक्टर के चालक के विरुद्ध दुर्घटना की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वरिष्ठ उप निरीक्षक बालक राम ने बताया कि थाना कोतवाली बीसलपुर के गांव अटकोना निवासी गंगा प्रसाद अपनी 60 वर्षीय पत्नी सतानो देवी के साथ बाइक से अपने साढ़ू जनपद बरेली के गांव कुंवरपुर महेश से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह जनपद बरेली नवाबगंज से कस्बा बरखेड़ा को आने वाले मार्ग पर ग्राम गाजीपुर कुंडा के समीप रपटा पुल के पास पहुंच पाए। कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग पर गिर गई। जिससे गंगा प्रसाद एवं उनकी पत्नी सतानो देवी 60 वर्षीय घायल हो गई। दोनों को 108 एंबुलेंस से कस्बे में स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने सतानो देवी की मौत हो चुकी होना बताया। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें