फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। बीसलपुर रोड पर गांव मचवाखेड़ा निवासी गया शंकर की पत्नी 38 वर्षीय गेंदा देवी शाम करीब सात बजे गांव के बाहर सड़क को पार कर रहीं थी। इसी दौरान बरखेड़ा की ओर से पीलीभीत जा रही बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाइक पर दो युवक सवार थे। दुर्घटना के बाद एक युवक भाग गया। जबकि दूसरे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मृतका के जेठ रीत राम ने बताया कि उसकी अनुज वधू गांव के मकान से सड़क की दूसरी ओर बने मकान में जा रही थी। इसी दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। एक युवक भाग गया और दूसरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें