फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त सब्जी विक्रेता को किया बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। पचास हजार रुपये की फिरौती के लिए अपहृत किए गए सब्जी विक्रेता को पुलिस ने बरेली के भुता क्षेत्र के बिलासपुर गांव से बरामद कर लिया। पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मामला लेने के विवाद का है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर सात मोहल्ला कहारान निवासी कृष्णा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर हुए बताया कि उनके पति सर्वेश कुमार कुशवाहा (28) सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। 17 अक्तूबर को वह सुबह 10 बजे घर से कस्बे में घूमने जाने की बात कहकर निकले। शाम तक वापस नहीं आए। रात को करीब 8:30 बजे पति के मोबाइल नंबर पर फोन किया। पति ने बताया कि मैं फंस गया हूं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल छीन लिया। उस व्यक्ति ने कहा कि 50 हजार रुपये लाकर दो, इसके बाद ही तुम्हारे पति को छोड़ेंगे। फिरौती की रकम जब तक नहीं मिलेगी, तुम्हारे पति को कमरे में बंदकर मारते पीटते रहेंगे। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सोमवार सुबह यूपी 112 पर कॉल की। इसके बाद पीआरबी 112 कि पुलिस उनके घर पहुंची। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सर्विलांश की मदद से सोमवार दोपहर बरेली के भुता के ग्राम बिलासपुर स्थित मकान में दबिश देकर एक आरोपी पुत्तू को पकड़ लिया। जबकि दो शमसुल और अंसार फरार हो गए। छानबीन में मामला लेन देने का सामने आया है। मामले की छानबीन चल रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि अपहृत को बरामद कर लिया गया है। लेन देन का विवाद सामने आया है। पुलिस की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें