पीलीभीत। शहर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पति का निधन के बाद एक युवक ने जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद निकाह कर दिया गया। धर्म परिवर्तन कराने वाला दुष्कर्म करता है, जिससे दो माह की वह गर्भवती हो गई। पति को जानकारी हुई तो गर्भपात कराने के लिए मारापीटा। महिला की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को बताया कि अनुसूचित जाति की महिला है। पति के निधन के बाद एक युवक ने गुमराह कर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने के बाद निहाल पुत्र नसीम खान से निकाह कर दिया। इसके बाद भी युवक दुष्कर्म करता रहा। अब दो माह की गर्भवती हो गई है। इसकी जानकारी निहाल (पति) को हुई तो गर्भपात कराने के लिए दवा खिलाने की कोशिश कर रहा है। 26 सितंबर को करीब 11 बजे पति निहाल, भाई फरीन, वसीम मोहल्ला खकरा निवासी गालियां देते हुए मारा पीटा और गर्भपात कराने की कोशिश की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी रिपोर्ट दर्ज ली गई है। सीओ मामले की जांच कर रहे हैं।