फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर पर बच्चों के साथ मौजूद महिला से गांव के एक युवक ने शराब के नशे में घर में घुसकर छेड़छाड़ की। महिला ने किसी तरह आरोपी से छूटने के बाद मामले की शिकायत आरोपी के परिवार वालों से की, तो उल्टा आरोपी के परिवार वालों ने महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। 24 सितंबर को पति काम पर गए हुए थे। घर पर वह बच्चों के साथ मौजूद थी। रात करीब पौने आठ बजे गांव का ही अमित शराब के नशे में घर में घुस आया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के जब परिवार वालों से शिकायत की, तो उल्टा उसके परिवार वालों ने एक राय होकर महिला की ही पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पति भी आ गए। इस पर महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पति को दी। जिस पर पीड़िता ने आरोपी अमित कुमार, प्रवेश, विनीत, संध्या और अंगूरी देवी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें