फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, बाद में खुद को भी लगाई आग

विज्ञापन
रोमा देवी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

90 फीसदी से ज्यादा झुलसने से दोनों की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

बेटी को बचाने की कोशिश में माता-पिता समेत पांच लोग झुलसे

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के रामापुर चौकी क्षेत्र के ईशापुर गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने घरेलू कलह में अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया और बाद में खुद भी आग लगा ली। शोर सुनकर जगे परिवार वालों ने जब दोनों को बचाने की कोशिश की तो इसमें वह भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां 90 फीसदी से अधिक झुलसने के कारण पति-पत्नी दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य पांच घरवालों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
फरधान थाना क्षेत्र के गुठना गांव निवासी अजय कुमार (28) पुत्र राजाराम का विवाह सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामापुर चौकी के अंतर्गत ईशापुर गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद की पुत्री रोमा देवी (26) से पांच साल पहले हुआ था। बताते हैं कि शादी के बाद ही दोनों में अनबन हो गई थी। पिछले एक साल से रोमा देवी ससुराल छोड़ अपने मायके में रह रही थी। कई बाद बुलाने पर भी वह ससुराल लौटने के लिए राजी नहीं थी, जिससे अजय नाराज रहता था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शनिवार की सुबह पांच बजे ससुराल पहुंचे अजय ने रोमा पर ससुराल चलने के लिए फिर दबाव बनाया। जब वह राजी नहीं हुई तो अजय ने पहले रोमा पर फिर खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा लगी। शोर मचने पर घरवाले भी जाग गए और दोनों को बचाने के लिए दौड़े। आग की चपेट में आने से घरवाले भी बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 की टीम ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अजय और रोमा की मौत हो गई। मृतका रोमा देवी के पिता चंद्रिका प्रसाद, माता प्रेमा देवी व दो बहन और एक भाई समेत कुल पांच लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यहां बता दें कि दंपती के एक तीन साल का बेटा भी है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया था। मृतक दंपती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पति-पत्नी का विवाद था। आग से झुलसे अन्य लोगों का इलाज कराया जा रहा है। दोनों पक्षों की तरफ से अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। - अरविंद वर्मा, सीओ सिटी

पहले से था पत्नी को मारने को इरादा, साथ ले गया था पेट्रोल

लखीमपुर खीरी। पत्नी को जलाकर मारने के बाद खुद को आग के हवाले करने वाला अजय पत्नी की जान लेने के इरादे से ही गया था। इसलिए वह अपने साथ पेट्रोल भी साथ ले गया था। दोनों में क्या विवाद था यह तो अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन मृत्यु पूर्व दिए बयान में उसने पुलिस को बताया कि वह पत्नी से आरपार के मूड से ही गया था। इसमें किसी अन्य का कोई दोष नहीं है। 
जिला अस्पताल में मौत से पहले अजय कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शनिवार की सुबह घर से मजदूरी करने कश्मीर जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में उसे अपने तीन साल के बेटे की याद आ गई, जिसे देखने के लिए वह अपनी ससुराल ईशापुर पहुंच गया। इस बार उसने सोच लिया था कि किसी भी हद तक चला जाएगा। 
विज्ञापन

अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी रोमा देवी के हाथ जोड़े, पैर तक पकड़े, लेकिन वह नहीं मानी, जबकि ससुराल वाले कहते थे कि अगर वह ससुराल आया तो उसे लात और जूतों से पिटाई की जाएगी। बताया कि जब पत्नी नहीं मानी तो उसने साथ लाए पेट्रोल को पहले पत्नी और फिर अपने ऊपर छिड़क लिया और फिर घर चलने का दबाव बनाया, लेकिन रोमा नहीं मानी तो उसने पत्नी और खुद को आग लगा ली। पुलिस को दिए बयान में अजय ने बताया कि इस घटना में दोनों परिवार के लोगों में किसी का कोई कसूर नहीं है। यह सिर्फ उसके और पत्नी के बीच का मामला था। उधर, घटना के बाद मृतक अजय कुमार के घर पर सन्नाटा पसरा है। सीओ सिटी अरविंद वर्मा मय फोर्स फरधान थाना क्षेत्र के उसके गांव गुठना भी पहुंचे जहां घर में ताला लगा मिला। सूचना पर लखीमपुर पहुंचे परिजन पीएम हाउस में डटे रहे। 

गांव वाले बोले, आपराधिक प्रवृत्ति का था अजय

गांव वाले बताते हैं कि आपराधिक प्रवृत्ति का होने की वजह से रोमा उसके साथ घर जाने को राजी नहीं थी। कई चोरियों में नाम आने की वजह से कई बार पुलिस भी अजय के घर पर पहुंची थी। मृतक मजदूरी पेशा था और अक्सर दिल्ली या कश्मीर में मजदूरी करने जाता था। गांव वालों ने बताया कि इसी वजह से रोमा देवी उससे नाराज रहती थी और पिछले कई सालों से मायके में ही रह रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें