फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन पर थी रोक पर जालसाजों ने रेलकर्मी के खाते से उड़ा दी रकम, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जालसाजों ने बैंक खाते पर लेनदेन में लगी रोक के बाद भी सेवानिवृत्त रेलकर्मी के खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं पूर्व में भी पीड़ित के खाते से 2,74,991 रुपये उड़ाए गए थे। पीड़ित ने बैंक और थाना पुलिस दोनों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के श्रीराम नगर कॉलोनी के निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी रामऔतार महतो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खाता एसबीआई चीनी मिल शाखा में है। मोबाइल नंबर खाते से लिंक है। कुछ माह पहले उसके खाते से जालसाजों ने 2,74,991 रुपये जालसाजी करके उड़ा लिए। जब मामले की जानकारी हुई। तो वह बैंक शाखा प्रबंधक के पास शिकायत करने के लिए पहुंचे। मगर, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। 27 अप्रैल को फर्जीवाड़ा रोकने के लिए खाता होल्ड करवा दिया लेकिन इसके बाद भी 31 अगस्त को उनके खाते से जालसाजों ने दस हजार रुपये निकल गए। इसके बारे में जानकारी करने बैंक गए तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बैंक और थाना पुलिस ने मदद नहीं की। इस पर वह एसपी से मिले। एसपी ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसपी के आदेश के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के लिए बैंक की लेनदेन की डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें