पूरनपुर। दिव्यांग की पिटाई कर हत्या करने के आरोपी और उसके एक पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए लाठी, डंडे बरामद कर लिए।
बटाई पर लिए गए खेत में शौच के लिए जाने के विवाद पर गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी प्रेमराज और उनके पुत्र मुनीश और अन्य परिवार के सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया गया था। इसमें प्रेमराज (55) की मौत हो गई थी। पुलिस ने मुनीश की ओर से उसके चाचा बाबूराम, उनके पुत्र राजीव, राजेश, रामऔतार पर घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट करने, धमकाने और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बाबूराम और राजीव को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था।
कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से हत्या में प्रयोग किए गए लाठी और डंडा को बरामद कर लिया गया। सीओ वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों का सोमवार को चालान करा दिया गया। फरार अन्य दोनों हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए है।