बिलसंडा। साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से 40 हजार रुपये उड़ा दिए। खाते से चार बार में रकम निकाली गई है। घटना नगर के सुभाष दीक्षित के साथ हुई। पीड़ित ने बैंक और थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
कस्बा के वार्ड नंबर एक निवासी सुभाष दीक्षित ने बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक शाखा बिलसंडा में खाता है। 19 अगस्त की शाम को महाराष्ट्र के एक एटीएम से 10-10 हजार करके चार बार में 40 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। रुपये निकलने का मेसेज उनके मोबाइल पर आया तो उनको पता लगा। इसके बाद वह बैंक में गए जहां उन्होंने अपना एटीएम ब्लॉक कराया। बताया कि अभी भी एटीएम कार्ड उनके पास है। उन्होंने किसी से कार्ड का पिन नंबर नहीं बताया है। रुपये निकासी का मेसेज आया था। इसके बाद रुपये की निकासी हो गई है। उन्होंने बैंक एवं थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।