फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा के व्यापारी ने किशोर को होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दुकान के लिए कपड़ा खरीदने के बहाने बंडा (शाहजहांपुर) के किशोर को नगर के एक होटल में बंधक बनाकर बंडा के व्यापारी ने रात को कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी के चुंगल से छूटे किशोर ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार के लोग किशोर को लेकर बंडा थाने पहुंचे। बंडा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूरनपुर कोतवाली भिजवाया। किशोर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल जांच को भेजा है।
विज्ञापन

बंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर ने बताया कि सप्ताह भर पहले वह बंडा के बिलसंडा रोड पर खोखे में रेडीमेड कपड़े और चिप लोडिंग का काम करने वाले 50 वर्षीय तेजपाल की दुकान पर नौकरी कर रहा था। किशोर ने बताया कि बुधवार को उसने पूरनपुर चलकर कपड़ा खरीदवाकर लाने को कहा। व्यापारी के साथ बस से पूरनपुर बुधवार को दोपहर ढाई बजे आ गया। बाजार से व्यापारी ने 38 सौ रुपये के कपड़े खरीद। शाम चार बजे बंडा के लिए बस न मिलने की बात कहकर स्टेशन रोड स्थित एक होटल में किराए पर कमरा ले लिया। शाम को खाना खाने के बाद कमरे में उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को व्यापारी अपने साथ उसे अपनी दुकान पर ले गया। मौका मिलते ही दुकान से खिसककर उसने घटना की जानकारी घर पहुंचकर अपने परिवार वालों को दी। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि किशोर की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें