फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में शनिवार देर शाम मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल मायके वालों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज निवासी सलीम खां ने बताया कि उसकी पुत्री 28 वर्षीय रीना बेगम का निकाह वर्ष 2017 में मोहल्ला रजागंज निवासी नकी खां के पुत्र हसनैन खां के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज का ताना देते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। ससुराल वाले दहेज में फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। शनिवार देर शाम ससुराल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मायके वाले भी पहुंचे गए। मृतका के पिता का कहना है कि उसकी बेटी पांच माह की गर्भवती थी। इसके बाद ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। 22 जुलाई को हालत बिगड़ने पर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। जहां से उसे जिला अस्पताल को रेफर किया गया था। लेकिन ससुराल वाले उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल नहीं ले गए। और शनिवार को उसकी हत्या कर दी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। महिला बीमार चल रही थी। फिलहाल अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें