पीलीभीत। बिलसंडा ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) राजीव कुमार को डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। सचिव ने आवास प्लस योजना में 70 अपात्रों को शामिल कर किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच सही पाई गई।
आवास प्लस योजना के तहत ग्राम पंचायत अधिकारियों को गांवों में पात्र लोगों को आवास देने के लिए सूची मांगी गई थी। इस पर बिलसंडा ब्लॉक में तैनात राजीव कुमार ने ग्राम पंचायत करेली के 132 लोगों की सूची बनाकर भेज दी। ग्रामीणों को सूची में घपलेबाजी का शक होने पर डीएम पुलकित खरे से शिकायत की। इस पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवास सूची की जांच कराई। जांच में 132 लोगों में 70 अपात्र पाए गए। इस पर डीएम ने तत्काल संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के डीपीआरओ को निर्देेश दिए। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा तैयार की गई सूची में 70 लोग अपात्र मिले थे। जो सूची ने हट नहीं पाए थे। जांच के दौरान मामला सही मिला है। डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है।