फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न ए आजादी पर जिले में शान से लहराया गया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में आजादी का जश्न मनाया गया। सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैर सरकारी और शिक्षक संस्थानों सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया गया। कोविड को लेकर संस्थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ। ग्रामीण अंचलों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के साथ सरकारी अस्पतालों में फलों आदि का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम पुलकित खरे ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों और स्टाफ के साथ राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को डीएम ने शपथ दिलाई। पुलिस लाइंस में एसपी दिनेश कुमार, विकास भवन में सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
डीएम ने कहा कि कड़े संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है। इसको संजोए रखना हम सब का कर्तव्य है। हम सभी को देश व समाज के हित में अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन फैंसी डे्रस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र दिए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा के राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2020-21 में उत्तीर्ण 18 छात्र/छात्राओं को डीएम ने स्वीकृति पत्र दिए।
विज्ञापन

सहायक कमांडेंट राजेश राठौर शहीद पार्क में डीएम और एसपी दिनेश कुमार ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगरपालिका की ओर से नई बस्ती में सांई मंदिर और स्टेशन चौराहा स्थित नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनपद की सभी तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर संबंधित एसडीएम ने अभिनंदन किया।
आजादी का अमृत महोत्सव के रूप कार्यक्रम के तहत गांधी स्टेडियम की ओर से बालक/बालिकाओं के लिए क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से रेस का शुभारंभ किया गया। रेस को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संदीप यादव और जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। गांधी स्टेडियम पहुंचकर रेस संपन्न हुई। बालक वर्ग में गनपत यादव, निहाल सिंह, आकाश कुमार, मोहम्मद नदीम, गुरुप्रीति सिंह, बालिका वर्ग में प्रियांशी राठौर भावना वर्मा, कोमल राठौर, नैन्सी कश्यप और प्रीति, क्रमश: प्रथम दितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान पर रहे।
स्कूल कॉलेजों में भी किया गया ध्वजारोहण
चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डॉ. केडी गंगवार, राजकीय इंटर कॉलेज पौटाकलां में प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार सक्सेना, वृद्ध सेवा संस्थान ग्राम बरहा में संस्था के मंत्री देवेश बंसल, ब्रजवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक केसी शर्मा, राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मदरसा अब्दुल्लाह जूनियर हाई स्कूल खमरिया पंडरी में प्रधानाध्यापक मो. मोहतशिम, जीजीआईसी न्यूरिया हुसैनपुर में प्रधानाचार्य उपासना वर्मा, जिला सहकारी बैंक में बैंक की अध्यक्ष सुमन गंगवार, शाही स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल में एमडी अनिल सिंह ने, डिवाइन कॉलेज में प्राचार्य बिमल चंद पांडेय, गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल में प्रबंधक निशांत गोस्वामी, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल बल्लभनगर में प्रबंधक चारू धवन, संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष सुभाष महाजन, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर साहूकारा में पूर्व नगरपंचायत चेयरमैन अजय गोयल, स्प्रिंगडेल कॉलेज में निदेशक सरोज जगोता ने, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने, गोस्वामी मॉम्स प्राइड में प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी ने, ज्ञान प्रशांत मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज व हैप्पी चिल्ड्रंस एकेडमी में प्रबंधक कांता शुक्ला ने, केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य एमजेड निगार ने, बेनहर पब्लिक स्कूल में प्रशासक परविंदर सिंह सैहमी व प्रधानाचार्य अल्पना कोहली ने संयुक्त रूप से, बेनहर गुरुकुल में ट्रस्टी परविंदर सिंह ने, लायंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में समिति उपाध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र अग्रवाल ने, जेएमबी इंस्टीट्यूट में संस्थापक जगदीश बाबू गुप्ता व जेएमबी किड्स में एमडी अंचल गुप्ता ने, लार्ड कृष्णा स्कूल में संस्थापक सीमा दीक्षित, प्रबंधक सनी दीक्षित व प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने संयुक्त रूप से, बाल कल्या निकेतन विद्यालय में कंचन सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। मंडी स्थित किसान भवन में भाकियू जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने ध्वजारोहण किया।
ग्रामीण अंचलों में भी हर्षोउल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
शफी डिग्री कॉलेज, सूरजभान डिग्री कॉलेज, बाला देवी रोशनलाल डिग्री कॉलेज, आदेश महाविद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, निसा गल्र्स इंटर कॉलेज, एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जनता टेक्रीकल इंटर कॉलेज, रामदुलारी इंटर कॉलेज, कैम स्कालर्स स्कूूल, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, अल्पसंख्यक अक्सा पब्लिक इंटर कॉलेज, इमलिया गंगी सहकारी समिति, अमृता सहकारी समिति आदि स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। राजकीय महाविद्यालय और एसआरएम इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने विशेष परेड की। कोतवाली और तहसील में गारद के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पालिका प्रशासन ने इस मौके पर नगर के विभिन्न इलाकों में 200 तिरंगा लाइटें लगवाईं।
पूरनपुर। तहसील कार्यालय में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, कोतवाली में सीओ लल्लन सिंह, ब्लॉक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, सहकारी गन्ना समिति में समिति सचिव टीएन त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत, मंडी समिति में मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने झंडा फहराया। श्रीसांई गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रबंध संचालिका रविवाला सक्सेना, पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक इंस्टीट्यूट कजरी निरंजनपुर में कॉलेज की ट्रस्टी गीता मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। लक्ष्य महाविद्यालय में कॉलेज अध्यक्ष रवि गुप्ता, जेसीज रिवर्डेल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अंजु मिश्रा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विधायक बाबूराम पासवान, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ओमप्रकाश गंगवार, अकाल एकेडमी गोमती में प्रबंधक बलवीर सिंह, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शिक्षा समिति अध्यक्ष महेंद्र प्रकाश गुप्ता, दारूल उलूम अरबिया कादरिया में अब्दुल सलाम, मोहम्मद आमिर रजा ने ध्वजारोहण किया। भाकपा कार्यालय में हरिपाल भोजवाल ने किया। रोटरी क्ल्ब पूरनपुर रॉयल और इनरव्हील क्लब रॉयल्स के शैलेंद्र गुप्ता, श्याममनीष खंडेलवाल, स्मिता खंडेलवाल ने गांव पिरिया दुलई के परिषदीय स्कूल में पहुंचकर बच्चों को पुरस्कृत किया। इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी की मोनिका होड़ा, सलोनी गुप्ता, मिताली गुप्ता आदि ने वृद्ध सेवा आश्रम पहुंचकर सोलर लाइटें, मच्छदानी, बिस्कुट आदि दिए।
बिलसंडा। स्वतंत्रता दिवस पर ब्लॉक में प्रमुख गीता देवी ने ध्वजा रोहण किया। थाना बिलसंडा में एसओ उदयवीर सिंह, हैपी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विक्रम जायसवाल, डॉ. गंगा राम इंटर कॉलेज में संरक्षक सीता राम राठौर, रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में शिवेंद्र कुमार कुशवाहा ने ध्वजा रोहण किया। सुखदवी मेमोरियल इंटर कॉलेज आजमपुर बरखेड़ा के प्रबंधक अजय कुमार, बीआरसी कार्यालय उपेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया।
बरखेड़ा। थाने में इंस्पेक्टर खेम सिंह जलाल ने, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके सिंह ने, विकास खंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख रामदेवी गंगवार ने, नगर पंचायत कार्यालय मे चेयरमैन हज्जन इदरीश बेगम ने, सहकारी संघ मे अध्यक्ष मिड़ई लाल गंगवार ने, महर्षि कश्यप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया मंडन मे प्रबंधक सूरज पाल कश्यप ने ध्वज फहराया। इसके अलावा राजकीय हाई स्कूल आमडार, किसान सेवा सहकारी समिति बरखेड़ा, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल, पोस्ट ऑफिस, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विद्युत उपकेंद्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बरखेड़ा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गांधी आश्रम बरखेड़ा, पंडित देवदत्त शर्मा जनता इंटर कॉलेज, जनहित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमडार, बाल विकास परियोजना कायाज्लय, आर सी लाल मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल मे भी ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक मरौरी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम करोड़ में स्थित जूनियर हाई स्कूल से स्वतंत्रा दिवस पर बाइकों से तिरंगा यात्रा शुरू की। जो ग्राम शहपुरा, नगरा चौराहा, आमडार, काजरबोझी, दौलापुर, मोहम्मद गंज रमपुरा, खजुरिया पचपेड़ा, केशोपुर होते हुए शुरू होने वाले स्थान पर आकर समाप्त हो गई। तिरंगा यात्रा में ब्लॉक प्रभारी मिलन मिश्रा, सूरज वर्मा, कमल मिश्रा, भरत मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें