पीलीभीत। रामा इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में मॉर्डन क्रिकेट क्लब की नई एकेडमी की स्थापना की गई। एकेडमी के मैनेजमेंट कमेटी में कपिल भारती, वंशज अग्रवाल, राम जैसवार व वीर सिंह आदि शामिल हैं।
उद्घाटन सत्र के मौके पर कॉलेज के प्रबंधक रवि बजाज मौजूद रहे। उन्होेंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकेडमी के जरिए सभी के खेल को निखारा जाएगा। खेल से संबंधित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके बाद मॉर्डन क्लब की ए टीम व बी टीम के बीच एक मैत्री मुकाबला भी खेला गया। मुकाबले में मॉर्डन क्लब ए विजयी रहा। मॉर्डन क्लब ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 129 रन का लक्ष्य दिया। मॉर्डन क्लब बी टीम ने 70 रन पर अपने सारे विकेट गवां दिए। इस मुकाबले में रोहित शर्मा, रोहित कोहली, सोमिल पटेल, ललित राजपूत, अभिषेक कुमार, मोहम्मद नाजिम, अखिल गंगवार, अमन रस्तोगी, चेतन कुमार, इकराम अख्तर, सौरभ शर्मा, अभिमन्यु गंगवार ने प्रतिभाग किया।