फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: जलनिगम के ठेकेदारों ने खोदकर छोड़ दीं सड़कें, नहीं की मरम्मत, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Tue, 19 Sep 2023 01:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

मंगलवार को गांव जादोपुर नत्था के लोगों का धैर्य टूट गया। उन्होंने जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पक्के रास्ते को खोद कर डाल दिया, लेकिन जल निगम ने रास्ता को नहीं सही किया। 
विज्ञापन
खोदाई से टूटी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में जल निगम के ठेकेदारों ने कई गांवों में सड़कों की खोदाई कर भूमिगत पाइप लाइन तो बिछा दी है, लेकिन गड्ढे नहीं भरे। इससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने जलनिगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।  

विज्ञापन


जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए जनपद के कई गांवों में सड़कों की खोदाई तो कर दी, लेकिन सड़कों की मरम्मत ठेकेदार नहीं करा रहा है। इसके कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिलसंडा क्षेत्र के जादोपुर नत्था के ग्रामीण भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में प्रोफेसर की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात, परिवार के नौ लोग घायल; लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन 

मंगलवार को गांव जादोपुर नत्था के लोगों का धैर्य टूट गया। उन्होंने जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पक्के रास्ते को खोद कर डाल दिया, लेकिन जल निगम ने रास्ता को नहीं सही किया। 

ग्राम प्रधान की ओर से सड़क की मरम्मत कराई, लेकिन जल निगम द्वारा उसका भुगतान नहीं किया गया। गांव वालों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की और बताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग दो अक्टूबर को धरना प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें